(India)
जुलाई 2023 में फिल्म मेकर अमन गिल ने अमृत बरार से शादी की थी और बीते दिन रविवार को उन्होंने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की. इस रिसेप्शन पार्टी में कई सेलेब्स ने शिरकत की थी. इस रिसेप्शन पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है. अमन गिल और अमृत बरार की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ पहुंचे थे. अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुए वहीँ वरुण धवन ने भी वाइफ नताशा के साथ शिरकत की. इस रिसेप्शन पार्टी में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पहुंचे थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।