नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे
(India) जी हां, आपने सही पढ़ा, गदर-2 के बाद अब तारा सिंह भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे । बॉलीवुड में कई सालों के बाद अभिनेता सनी देओल ने अपनी हिट फिल्म का स्वाद चखा। 11 अगस्त को रिलीज हुई गदर-2 ने सनी देओल को एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरी तरह से सक्रिय कर दिया। गदर-2 भारत में बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है|
अब सनी देओल से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में कई ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से कुछ फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया तो कुछ ने मुंह मोड़ लिया। डायरेक्टर ओम राउत की आदिपुरुष के बाद अब डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।