(India)
फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार और आलिया भट्ट ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने फिल्म नहीं देखी तो वे जयदीप का नंबर ब्लॉक कर देंगे। चौथी स्क्रीनिंग में उन्होंने फिल्म राजी देखी | जयदीप ने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में शाहिद खान की भूमिका निभाई थी। हरियाणा के रोहतक में जन्मे जयदीप का सपना एक आर्मी ऑफिसर बनने का था। बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह करीना कपूर के साथ फिल्म जाने जान में नजर आए हैं। फिल्म में जयदीप की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है| जयदीप ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह खुद को स्क्रीन पर नहीं देखते हैं। जयदीप ने केवल उनकी सीरीज पाताल लोक और फिल्म राजी देखी है। जयदीप ने बताया है कि उन्होंने राजी इसलिए भी देखी क्योंकि धमकी मिली थी।द एक्टर्स ट्रुथ में दिए एक इंटरव्यू में जयदीप ने फिल्म राजी से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सोते वक्त बुरे सपने आते थे | इस समय वह पूरी तरह से जासूसी की दुनिया में डूब गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।