फाल्गुनी पाठक के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी
(India) हाल ही में मुंबई में गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी | 12 अक्टूबर को फाल्गुनी पाठक डांडिया इवेंट के नाम पर सस्ते दामों में पास दिलाने का लालच देकर 156 लोगों को लूटा गया था।

मामले में धोखाधड़ी कर फरार हुए 4 आरोपियों को ठाणे की एमएचबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के पास से 91 हजार रुपये नकद, एक इनोवा कार और एक आईफोन बरामद किया गया है। पुलिस की जांच अभी भी जारी है। थोड़ा सा आपको फाल्गुनी पाठक के बारे में बता देते है कि वे 54 वर्षीय गायिका-संगीतकार फाल्गुनी पाठक ने 1987 में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था। उनका पहला एल्बम याद पिया की आने लगी 1998 में रिलीज हुआ था। इसके बाद 90 के दशक में मैंने पायल है छनकाई समेत उनके कई एल्बम आए। , मेरी चूनर उड़-उड़ जाए सुपरहिट रहे।

फाल्गुनी ने कोयला और दीवानापन जैसी कुछ फिल्मों में भी गाने गाए। हालाँकि, उन्होंने फिल्मों में गाने के कई प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए और धीरे-धीरे गुमनाम हो गईं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।