बिग बॉस  के घर में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन और नील भट्ट के बीच हाथापाई
(India) बिग बॉस 17 का सीजन शुरू हो चुका है और फैंस काफी ज्यादा इसको एन्जॉय भी कर रहे है. लेकिन इस बार सीजन के पहले हफ्ते में ही घर के अंदर खूब लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है,
जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि नील भट्ट और विक्की जैन दोनों आपस में भिड़ते हुए दिख रहे है. विक्की जैन अंकिता लोखंडे के पति है. नील भट्ट और विक्की जैन घर के बाहर बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन बिग बॉस के घर दोनों ही लड़ते झगड़ते नज़र आये है. दरअसल बताया जा रहा है कि घर के अंदर पहले रैपर फिरोजा खान उर्फ खानजादी और अंकिता लोखंडे में लड़ाई होती है और इस दौरान खानजादी अंकिता के प्रोफेशन पर कमेंट करती हैं. खानजादी द्वारा कमेंट करने के बाद अंकिता के पति विक्की जैन अंकिता लोखंडे का सपोर्ट करने पहुंचते हैं और इसी दौरान नील भट्ट भी मामले को शांत कराने के लिए उनके बीच जाते है, तभी विक्की जैन उन्हें धक्का दे देते हैं और फिर इन दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. दोनों को शांत कराने के लिए घरवाले जाते है. विडियो में देखा जा सकता है की नील गुस्से में विक्की को मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।