(India)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तेजस का प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस बिग बॉस 17 के शो में पहुंचीं थीं, जहां घर के अंदर उनकी सरप्राइज एंट्री ने मुनव्वर फारुकी को चौंका दिया. जानकारी के अनुसार जब एक्ट्रेस कंगना रनोट बिग बॉस 17 के घर में पहुंचीं तो कंगना को देखकर सभी घर वाले काफी खुश लग रहे थे लेकिन वहीँ मुनव्वर फारुकी एक्ट्रेस कंगना को देखकर काफी हैरान और परेशान हो गए थे. घर के अंदर आते ही कंगना ने मुनव्वर से कहा- मुझे लगा नहीं था कि तुम्हारी शक्ल दोबारा देखने को मिलेगी, पर मिली अच्छा इत्तेफाक है. ये सुनकर सभी घर वाले हंसने लगे. दरअसल मुनव्वर फारुकी कंगना के लॉक अप सीजन 1 में एक कंटेस्टेंट के रूप में थे और शो के विनर भी बने थे. शो के दौरान कंगना और मुनव्वर के बीच अक्सर बहस हो जाती थी. इसलिए जब एक्ट्रेस कंगना रनोट बिग बॉस 17 में पहुंची तो अचानक से कंगना को देखकर मुनव्वर उदास हो गए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।