बॉलीवुड अभिनेत्री सोनी राजदान ने शादीशुदा महेश भट्ट से प्यार कर बैठी
(India) बॉलीवुड में अपनी पहचान रखने वाली अभिनेत्री सोनी राजदान आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। महेश भट्ट और सोनी राजदान ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। फिल्मों में साथ काम करते-करते सोनी और महेश एक-दूसरे को पसंद करने लगे। फिल्म निर्देशक महेश भट्ट अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके प्रेम प्रसंग भी खूब चर्चा में रहे।सोनी राजदान के प्यार में पागल थे आलिया भट्ट के पिता, गर्लफ्रेंड होने के बावजूद उन्होंने धर्म बदल लिया और शादी कर ली |
1983 में रिलीज हुई श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंडी' उनकी पहली हिंदी फिल्म थी।
अभिनेत्री कुछ टीवी शोज में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं । सोनी राजदान दूरदर्शन के पॉपुलर शो बुनियाद में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने सुलोचना का किरदार निभाया था।
सोनी राजदान ने साल 1986 में महेश भट्ट के साथ शादी की थी। महेश भट्ट की ये दूसरी शादी है। पहली शादी से उनके दो बच्चे राहुल भट्ट और पूजा भट्ट हैं। महेश भट्ट ने बताया था कि जब उनका अफेयर जब सोनी राजदान से चल रहा था वह पूजा भट्ट को सभी बात बताया करते थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।