(India)
आज 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है और वे आज 58 साल के हो चुके हैं. इस खास मौके पर उनके सैकड़ों फैंस मन्नत के बाहर जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे. वहां फैंस ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करने के लिए जमकर आतिशबाजी, हूटिंग और शोर-शराबे किये. इस दौरान किंग खान ने भी मन्नत की रेलिंग पर चढ़कर फैंस का शुक्रिया अदा किया. बादशाह खान की एक झलक पाने के लिए भीड़ काफी ज्यादा बेकाबू हो गई. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।