फ़िल्म इंडियन-2 का टीजर लॉन्च, फ़िल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अब तक कोई अनाउंसमेंट नहीं
(India) कमल हासन की आने वाली फ़िल्म इंडियन-2 का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है. सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर लॉन्च किया और लिखा- इंडियन इज बैक. जहां फिल्म का फर्स्ट पार्ट इंडियन खत्म हुई थी वहीँ से फिल्म के टीजर की शुरुआत की गई है. टीजर में दिखाया गया है कि पूरा देश करप्शन से परेशान है और #ComebackIndian नाम से एक डिजिटल मुहिम चल रही है. टीजर के लास्ट में दिखाया गया है कि अन्याय को रोकने के लिए कमल के किरदार सेनापति/हिंदुस्तानी वापस आते है. हालांकि अभी इस फ़िल्म के रिलीज़ डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है. फ़िल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इसे अगले साल 2024 की शुरुआत में रिलीज किया जायेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।