नंदी अवार्ड्स का किया उद्घाटन अभिनेता किच्चा सुदीप ने, कन्नड़ कलाकारों होंगे सम्मानित
(India) नंदी अवॉर्ड फंक्शन अगले महीने दिसंबर में आयोजित किया जा रहा है, इसकी तैयारियां पूरी तरह से शुरू हो चुकी हैं| नंदी फिल्म अवार्ड्स 2023 का उद्घाटन अभिनेता किच्चा सुदीप ने हाल ही में बेंगलुरु में किया, जहां उन्होंने इसे लेकर अपने विचार भी साझा किए। नंदी अवॉर्ड्स का उद्घाटन करते हुए किच्चा सुदीप ने कहा,संस्थापक को बधाई।
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा : नंदी पुरस्कार कन्नड़ फिल्म उद्योग के कलाकारों को दिए जाएंगे। यह कन्नड़ फिल्मों और तुलु, कोडवा, कोंकणी, बारी और भंजर जैसी क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व देगा।
पुरस्कार का नाम नंदी क्यों रखा गया : इस पुरस्कार को नंदी कहा जाता है क्योंकि यह भगवान शिव का वाहन है, जो कन्नड़ लोगों के लिए एक शक्तिशाली प्रतीक है। इसलिए इस पुरस्कार का नाम नंदी रखा गया हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।