बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपना प्रतीक्षा बंगला अपनी बेटी श्वेता को किया गिफ्ट
(India) जैपकी को मिले संपत्ति के दस्तावेजों से पता चलता है कि अमिताभ बच्चन बच्चन ने अपना प्रतीक्षा बंगला अपनी बेटी श्वेता को गिफ्ट किया है। अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा की कीमत करोड़ में है, मुंबई के जुहू स्थित अमिताभ बच्चन का बंगला 'प्रतीक्षा' 890.47 वर्ग मीटर और 674 वर्ग मीटर आकार के दो भूखंडों में फैला हुआ है। इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक इस बंगले की कीमत 50.63 करोड़ रुपये है |
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा कर रहा है कि अमिताभ बच्चन ने प्रतीक्षा श्वेता नंदा को गिफ्ट दिया है | यह दावा जैपकी नाम की रियल एस्टेट कंपनी के पास उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई में अपना बंगला अपनी बेटी श्वेता नंदा को गिफ्ट कर दिया है।लेकिन यह भी सच है कि सुपरस्टार होने के साथ-साथ बिग बी एक परफेक्ट पिता भी हैं और वह अपने बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन से बहुत प्यार करते हैं। अक्सर बेटियों को समानता देने के पक्ष में बयान देने वाले अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता बच्चन को मशहूर 'प्रतीक्षा' बंगला गिफ्ट किया है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।