पुणे में कॉलेज छात्र की हत्या,समलैंगिक पार्टनर पर आरोप
(India) महाराष्ट्र के पुणे जिले के एक कॉलेज की घटना बताई जा रही है जिसमें एक छात्र को चाकू मार दिया गया | उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई | अस्पताल ले जाते समय छात्र की मौत हो गई | मृतक छात्र महेश साधु डोके (21) महाराष्ट्र के पुणे जिले का रहने वाला था | आरोपी गायकवाड़ मृतक छात्र का समलैंगिक दोस्त था | हालांकि पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है |
पुणे पुलिस के मुताबिक, महेश अपने दोस्तों के साथ कॉलेज से घर लौट रहा था तभी एक शख्स ने उस पर चाकू से हमला किया | उसके दोस्त उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों ने उसे दूसरे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक जांच टीम का गठन किया है | जिससे इस घटना की सम्पूर्ण जांच हो सके और आरोपी को सजा मिल सके
|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।