आपको बता देते है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा अभिनेता दिनेश फडनीस 'सरफरोश' और 'मेला' जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह बोरीवली पूर्व में किया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं। अभिनेता दिनेश फडनीस के 57 साल की उम्र में अचानक इस दुनिया को अलविदा कहने से टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक शोक की लहर है। अभिनेता दिनेश फडनीस सीआईडी में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाते थे। सीआईडी में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था क्योंकि वह काफी कॉमेडी करते थे। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है,सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।