(India)
जयपुर के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले को लेकर एसआईटी टीम जांच में जुटी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थल के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले है । बदमाशों के भागने वाले रास्ते को चिन्हित कर पुलिस ने कई टीमों को अलग- अलग जगह रवाना किया है । वहीं पुलिस की ओर से फरार आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी पर 5- 5 लाख रूपए का इनाम भी घोषित किया है । पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े कई बदमाशों के ठिकानों पर भी दबिश दी है । पुलिस ने हत्याकांड की जांच के लिए जयपुर , हनुमानगढ़ , बीकानेर , श्रीगंगानगर और हरियाणा समेत कई अन्य जगहों पर दबिश देकर संदिग्धों से भी पूछताछ की है । वहीं एनआईए जांच के लिए गृह विभाग ने एनओसी केंद्र सरकार को भेज दी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।