सफर फिल्म में सलमान खान नजर आएंगे कैमियो रोल करते हुए
(India) सनी देओल अपनी नयी फिल्म सफ़र की तैयारियों में लग गये है। इस फिल्म में सनी देओल और सलमान खान को एक साथ देखा जायेगा। गदर-2 से बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सनी देओल नयी फिल्म सफ़र में नज़र आएंगे। कई सूत्रो से पता चला है की फिल्म सफ़र की शूटिंग जनवरी में शुरु की जाएगी। इस फिल्म में सनी देओल और चाइल्ड आर्टिस्ट की मुश्किल भरे सफ़र की कहानी होगी। जो लोगों के दिलों को छू लेने वाली फिल्म होगी। सलमान खान और सनी देओल दोनों करीबी दोस्त है। इसलिए सनी देओल ने सलमान खान को अपनी फिल्म में खुद कॉल करके कैमियो रोल की रिक्वेस्ट की थी, सलमान खान ने भी कॉल पर फिल्म में रोल करने के लिए हां बोल दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।