बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान (सलमान खान )आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे
(India) बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान (सलमान खान )आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे है | बॉलीवुड और हॉलीबुड के तमाम सितारों ने जन्मदिन के शुभावसर पर दी बधाई और सभी ख़ुशी इजहार भी की | सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 35 साल से बहुत एक्टिव तौर पर है | सलमान खान ने दबंग, बजरंगी भाईजान और तेरे नाम साथ ही टाइगर 3 ऐसी कई फिल्मों में आपका खास एक्शन दिखाया है | आपको बता दें कि तीन दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय सलमान खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, उन्हें फैंस काफी पसंद करते है | जबरदस्त फिल्मों से सलमान ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं| इन फिल्मों को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा। एनिमल स्टार बॉबी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पार्टी के दौरान सलमान खान के साथ एक मनमोहक तस्वीर साझा की। इस इमेज में बॉबी देओल सलमान के गाल पर पप्पी लेते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में एनिमल स्टार बॉबी देओल ने लिखा, 'मामू आई लव यू',इस पोस्ट को फैन्स खूब पसंद करते नजर आ रहे है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।