जयपुर के जवाहर सर्किल क्षेत्र में कार से कुचलकर युवती की हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार
(India) जयपुर के जवाहर सर्किल क्षेत्र में कार से कुचलकर युवती की हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार कर लिया है | साथ ही साथ जयपुर के जवाहर सर्किल क्षेत्र में उमा सुथार मर्डर मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त ज्ञानचंद यादव की प्रेसवार्ता हुई | जयपुर पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी युवक मूल रूप से हरियाणा का निवासी बताया गया है, जो वर्तमान में जयपुर के मानसरोवर में कपड़े का शोरूम का मालिक है|
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जयपुर में एक भयानक घटना घटित हुई है| जयपुर के जवाहर सर्किल क्षेत्र में एक लड़की की कार से कुचलकर मौत गयी है | लड़की एक पार्टी के बाद क्लब से बाहर निकली थी, जिसके बाद आरोपी मंगेश मौके से भाग गया|लड़की की पहचान उमा सुथार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम मंगेश अरोड़ा बताया जा रहा है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।