डंकी फिल्म किंग खान की पिछली दो फिल्मों से काफी दूर
(India) हॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने रिलीज के आठवें दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया | इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 161.01 करोड़ रुपये हो गया है। ये आंकड़े घरेलू बॉक्स ऑफिस के हैं | दूसरी ओर, सालार ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 308.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शाहरुख खान स्टारर डंकी को दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं। इसके बावजूद फिल्म ने किंग खान की पिछली रिलीज 'पठान' और 'जवां' जितना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।डंकी फिल्म ने पहले दिन 29.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो उनकी पिछली फिल्मों 'पठान' (55 करोड़) और 'जवां' (65 करोड़) की तुलना से कम है।
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बंपर कलेक्शन नहीं कर पाई है। पहले वीकेंड में भी फिल्म का यही हश्र हुआ। फिल्म ने भले ही डबल डिजिट में ओपनिंग की हो, लेकिन पठान या जवां या एनिमल जैसी फिल्मों से काफी पीछे रह गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।