(India)
'दुल्हनिया 3' फिल्म में जमेगी वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की सुपर जोड़ी|आलिया भट्ट 'दुल्हनिया 3' फिल्म फ्रेंचाइजी में वापसी नहीं करेंगी।अफवाहों की मानें तो तीसरी फिल्म में आलिया की जगह जान्हवी कपूर लेंगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जान्हवी फ्रेंचाइजी की नई 'दुल्हन' होंगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आलिया हिट फ्रेंचाइजी में वापसी क्यों नहीं कर रही हैं। संभव है कि उनका बिजी शेड्यूल 2024 में 'दुल्हनिया 3' के प्लान से क्लैश हो रहा हो। वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी जान्हवी कपूर। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी | इससे पहले वरुण और जान्हवी पिछले साल अमेज़न प्राइम वीडियो की फिल्म 'बवाल' में नजर आए थे। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि वरुण और आलिया भट्ट की इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की अगली किस्त में जान्हवी आलिया की जगह लेंगी।आलिया के फिल्म से बाहर होने की वजह साफ नहीं है | अनुमान है कि 2024 में अपनी अन्य फिल्मों में व्यस्त होने के कारण उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।