उदयपुर के ताज अरावली रिसॉर्ट में हुई डेस्टिनेशन वेडिंग पार्टी, आमिर खान ने दी बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस
(India) हाल ही में आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर शिखरे ने कोट मैरिज की है और उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर के ताज अरावली रिसॉर्ट में चल रही है। कल रात उनके शादी की संगीत सेरेमनी होस्ट की गई, जिसमें आमिर खान ने स्पेशल परफॉर्मेंस दिया, आमिर खान ने अपनी एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ ‘एक हजारों में मेरी बहना है..’सॉन्ग पर बेहतरीन डांस किया आमिर इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए बीते कुछ दिनों से क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ले रहे थे। फंक्शन में मेहमानों ने पंजाबी और बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। इस संगीत सेरेमनी में आयरा और नुपुर के फैमिली मेंबर्स ने काफी अच्छी डांस परफाॅर्मेंस दी, नुपुर शिखरे पैंट-सूट में और लहंगे में आयरा थी जो की काफी बेहरीन दिखे रही थी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।