(India)
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार जो कि ज्यादातर सामाजिक जीवन पर फिल्म बनाते नजर आते है, हाल ही में उनकी एक नयी मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर लोंच हुआ है | जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन करते नजर आ रहे है, इस एक्शन फिल्म में अक्षय और टाइगर पहली बार एक साथ काम करते दिखाई देंगे | इस फिल्म को ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले अली अब्बास जफर ने बड़े पैमाने पर शूट किया है। फिल्म के टीजर की शुरुआत साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के वॉइस ओवर से होती है जिसमें वो कहते हैं कि प्रलय आने वाला है। एक ऐसा प्रलय जो हिंदुस्तान को बदल देगा। एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। इसके बाद आर्मी ऑफिसर बने अक्षय और टाइगर की एंट्री होते है। वो कहते हैं, ‘दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम…बचके रहना हमसे, हिंदुस्तान हैं हम…’ इसके बाद दोनों देश के दुश्मनों से लड़कर हिंदुस्तान को बचाते नजर आ रहे हैं। इस टीजर से पता लगा जा सकता है की मूवी किस पर आधारित है और मूवी में दर्शकों को एक्शन भी भरपूर देखेंने को मिलेगा |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।