बॉलीवुड के चमकते सितारे बॉबी देओल का आज 55वां जन्मदिन
(India) आज बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का 55वां जन्मदिन है, 55 साल के बाद भी बॉबी देओल काफी हैंडसम नजर आते है | पिछले साल फिल्म 'एनिमल' के जरिए उन्हें 28 साल के करियर में पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म नसीब हुई, इस फिल्म से बॉबी को अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता मिली। इस फिल्म में बॉबी देओल ने एक निगेटिव किरदार निभाया था उसके बाद भी उनको वो पॉपुलैरिटी मिली जो अब तक किस भी फिल्म में नहीं मिली | इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से उनका बॉलीवुड में फिर से कमबैक हुआ | और आज बॉबी के पास बॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और OTT से कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं। बॉबी ने कहा इस फिल्म एनिमल के लिए बहुत प्यार मिल रहा है मुझे,ऐसा लग रहा है जैसे मैं सपना देख रहा हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।