(India)
जयपुर में कुछ समय पहले ही गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद एक बार फिर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से रंगदारी के लिए कॉल किया गया है। फाइनेंस कंपनी के मालिक को इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से कॉल करके धमकाया जा रहा है | गैंगस्टर ने फोन पर कहा की फाइनेंस किए 200 करोड़ रुपए जीरो कर देंगे, कंगाल होने के बाद भी तुझे छोड़ेगे नहीं। इस डरावनी धमकी के बाद कंपनी के मालिक ने 6 फरवरी को श्याम नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। मामले की जाँचपड़ताल में पुलिस ने रविवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है। जो गैंगस्टर तक जयपुर के व्यापारियों के फोन नंबर पहुंचाने का काम कर रहे है, दोनों बदमाशों का हाथ इस में शामिल है दोनों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, अवैध वसूली एवं बजरी खनन के कई प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।