लोगों को रेडियो का दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी ने आज दुनिया को कहा अलविदा
(India) लोगों को रेडियो का दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी ने आज दुनिया को कहा अलविदा | आवाज़ शहंशाह अमीन सयानी का आज निधन हो गया, तमाम बॉलीवुड सितारों की आंखों से आंसू छलके | अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। अमीन सयानी के बेटे रज़िल ने बताया कि ( पिता ) अमीन सयानी को मंगलवार शाम दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका | राजिल ने कहा कि उनके पिता का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा, अभी भी कुछ रिश्तेदारों का इंतज़ार है | अमीन सयानी ने 1952 से 1994 तक रेडियो शो गीतमाला की मेजबानी की। अमीन सयानी की वजह से इस रेडियो शो को पूरे देश में लोकप्रियता का आधार मिला | बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने से पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक रेडियो प्रस्तोता बनना चाहते थे और इसके लिए वह ऑडिशन देने के लिए ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई स्टूडियो भी गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।