(India)
कुछ बीते वर्षो में OTT की दुनिया में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। नए युवा एक्टर्स को अपना टैलेंट दिखाने का मौका तो मिला ही है, और बेहतरीन टॉप स्टार्स भी OTT की तरफ अपनी दिचस्पी दिखा रहे है | साथ ही इस नए एक्टर्स के एक उत्तम प्लेटफॉर्म माना जा रहा था, परन्तु कई बदलावों के कारण अब ऐसा नहीं है। क्युकी बड़े और प्रतिष्ठित एक्टर्स भी OTT की तरफ रुख कर रहे हैं। OTT प्लेटफॉर्म्स को इन स्टार्स की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने का मौका मिल गया है | जिसके कारण OTT प्लेटफॉर्म नए एक्टर्स को इच्छा के अनुसार पैसे ऑफर कर रहे हैं। हाल ही में इसका एक उदाहरण देखने को मिला है एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु का है जिन्हें अपने अपकमिंग OTT प्रोजेक्ट सिटाडेल: इंडिया के लिए 10 करोड़ की फीस दी जा रही है। अजय देवगन तो OTT के भी टॉप स्टार हैं, जिन्होंने 2022 में आई वेबसीरीज रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। इसके लिए इन्होंने OTT प्लेटफॉर्म से 125 करोड़ रुपए की डील की थी। उन्हें वेबसीरीज में काम करने के लिए प्रति एपिसोड 18 करोड़ रुपए दिए गए थे। OTT के इतिहास में आज तक इतनी ज्यादा फीस किसी स्टार को नहीं दी गई है। रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस 35.2 मिलियन व्यूअरशिप के साथ 2022 की टॉप वेबसीरीज थी। OTT की जबरदस्त लोकप्रियता के बीच बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो अब तक किसी वेबसीरीज प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं। इनमें बॉलीवुड के तीनों खान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।