(India)
आज के समय में सभी को तथ्यों या सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म देखना काफी पसंद है | इस ही एक फिल्म आर्टिकल 370 रिलीज हो गई है। ये फिल्म भारत सरकार द्वारा हटाया गया आर्टिकल 370 की भूमिका को बेहतरीन तरीके से निखारेगा | काफी लोगो को जानकारी नहीं है की आर्टिकल 370 क्या है, इस फिल्म के जरिए लोग को आर्टिकल 370 की भूमिका समझाई जाएगी | आर्टिकल 370 हटाने के पीछे की स्ट्रैटजी क्या थी, इतने बड़े फैसले के पीछे कौन-कौन लोग थे। उस वक्त का घटनाक्रम क्या था। फिल्म की कहानी यही बताती है। आजादी के बाद से ही लागू इस प्रावधान को पलभर में ही, नहीं हटाया गया था। इसके लिए दो-तीन सालों तक पर्दे के पीछे काफी डिस्कशन हुआ था। कश्मीर में हालात खराब हो रहे थे, ऐसे में सरकार को ध्यान देना था कि वहां खून भी न गिरे और इस काले प्रावधान को हटा भी दिया जाए। इसकी पहली आधारशिला तब रखी गई जब 2016 में आतंकी बुरहान वानी का एनकाउंटर हुआ। बुरहान का एनकाउंटर करने वाली ऑफिसर जूनी हकसर (यामी गौतम) को अनुशासन भंग करने का आरोप लगाकर कश्मीर से हटा कर दिल्ली भेज दिया जाता है। यामी गौतम ऐसी फिल्मों के लिए ही बनी हैं। उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक बार फिर से उन्होंने शानदार काम किया है। NIA एजेंट के रोल में यामी ने अच्छा-खासा एक्शन भी किया है। PM0 में सेक्रेटरी बनीं प्रियामणि ने संजीदगी से अपना रोल निभाया है। उन्हें जैसा रोल दिया गया है, वो उसमें सटीक बैठती हैं।गृह मंत्री अमित शाह का रोल निभा रहे एक्टर किरण करमाकर इस फिल्म के सरप्राइज एलिमेंट हैं। उन्होंने अमित शाह के बॉडी लैंग्वेज को क्या खूब पकड़ा है। आर्टिकल 370 हटाते वक्त गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जो भाषण दिया था, किरण ने उसी अंदाज में उसे रिपीट किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में अरुण गोविल थोड़े हल्के लगे हैं। आर्मी ऑफिसर के रोल में वैभव तत्ववादी ने प्रभावित किया है। सच्ची घटनाओं पर आधारित ये मूवी एक बेहतरीन नमूना है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।