(India)
जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आज सुबह लूट की कोशिश हुई। हथियार लेकर घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने कैशियर को गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल कैशियर को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया झोटवाड़ा के जोशी मार्ग पर स्थित एक बैंक की ब्रांच खुलते ही दो नकाबपोश बदमाश आए और बैंक में घुसते ही कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाई। बैंक को लूटने के लिए डराने-धमकाने के दौरान कैशियर ने विरोध किया। बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली कैशियर के पेट में लगी। बैंक के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लहूलुहान हालत में बैंक कर्मचारी जमीन पर गिर गया। जिसे देखकर बदमाश बैंक से बाहर की ओर दौड़े। बैंक लूटने आए एक बदमाश को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया है और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने शहर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई और दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया। दोनों बदमाश कोटपूतली के मनोज मीणा, भरत मीणा बताए जा रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।