हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी की आज 6वी डेथ एनिवर्सरी
(India) हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा और बॉलीवुड की चमकती सितारा श्रीदेवी की आज 6वी डेथ एनिवर्सरी है | सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी को गुजरे आज 6 साल बीत चुके हैं। श्रीदेवी को आज भी उनकी सादगी और खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है | श्रीदेवी ने अपने एक्टिंग के अभिनय से इंडस्ट्री की काया पलट दी थी | 4 साल की उम्र में एक्टिंग से जुड़ीं श्रीदेवी ने अपनी जिंदगी के 50 साल सिनेमा को दिए और पद्मश्री, नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर, लाइफटाइम अचीवमेंट समेत कई सम्मान श्रीदेवी ने अपने नाम किये है | 24 फरवरी 2018 को जब दुबई से अचानक खबर आई कि श्रीदेवी नहीं रहीं, तब इस बात पर किसी को विश्वास नहीं हुआ की इतनी बहेतरीन एक्ट्रेस इस दुनिया में अब नहीं रही | श्रीदेवी वो भतीजे की शादी के लिए दुबई पहुंची थीं। अगले दिन उनके पति बोनी कपूर भारत लौट आए थे, लेकिन श्रीदेवी वहीं रुकी थीं। इसी बीच बोनी अचानक उन्हें सरप्राइज देने पहुंच गए। वो बहुत खुश थीं। दोनों एक रोमांटिक डेट पर जाने वाले थे, जिसके लिए श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम गई थीं, लेकिन वहां से लौटी ही नहीं। जब 10 मिनट बाद भी वो बाथरूम से नहीं निकलीं तो बोनी उन्हें देखने गए। दरवाजा अंदर से बंद था और कोई जवाब नहीं मिल रहा था। जब दरवाजा तोड़ा गया तो श्रीदेवी बाथटब में बेसुध पड़ी थीं। पानी में डूबी हुई श्रीदेवी की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस पहुंची, एंबुलेंस पहुंची और मीडिया समय वहीं मौजूद थी | रात के करीब 1-2 बजे थे, जब मीडिया में खबर आई कि श्रीदेवी अब नहीं रहीं। उनके देवर संजय कपूर ने मीडिया चैनल्स से उनकी मौत कन्फर्म करते हुए मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया था। फिल्मी दुनिया की ‘चांदनी’ और हवा हवाई का एक ‘लम्हे’ में गुजर जाना लाखों चाहने वालों के लिए ‘सदमा’ था। यही वजह थी कि जब सफेद फूलों से ढंककर श्रीदेवी की अंतिम यात्रा निकाली गई तो पूरा शहर उनके साथ-साथ चल रहा था और ये बन गया भारत का चौथा सबसे बड़ा अंतिम संस्कार। आज भी लोग श्रीदेवी बेहतरीन अभिनय के लिए याद करते है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।