(India)
जयपुर में आये दिन ही अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है, हाल ही में एक और चोरी मामला सामने आया | 2 घरों से बदमाश 3 LPG गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। बदमाश दीवार कूदकर दोनों घरों में घुसे थे। एक घर के बाहर लगे CCTV फुटेज में चोरों की करतूत कैद हो गई। पीड़ित ने मुहाना थाने में सिलेंडर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस फुटेज के आधार पर सिलेंडर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि दादू दयाल नगर मानसरोवर निवासी अंशुल बंसल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने घर के पोर्च में LPG गैस सिलेंडर रखा था। मंगलवार रात को चोर दीवार कूदकर घर के अंदर घुसे थे और पोर्च में रखे LPG गैस सिलेंडर ले गए थे। पीड़ित ने बताया- पड़ोसी सुरेंद्र गौड़ के घर में भी दीवार कूदकर बदमाश घुसे और उनके पोर्च में रखा LPG गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह उठने पर गैस सिलेंडर गायब मिले। घर के बाहर लगे CCTV फुटेज खंगालने पर सुबह 3:48 मिलने पर चोर की करतूत कैद मिली। मुहाना थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। जयपुर में चोरी के साथ कई और अपराधों में बढ़ोतरी देखी जा रही है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।