(India)
वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित राधामाधव दिव्यदेश नया रंगजी मंदिर के महंत स्वामी अनंताचार्य के साथ उनके ट्रस्ट से जुड़ी उनकी महिला शिष्या द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मथुरा में गुरु को धोखा देकर ट्रस्ट के 88 लाख रुपए लेकर फरार हुई गुजरात की रहने वाली शिष्या दमयंती वेन पटेल। वृंदावन के महंत स्वामी आनंताचार्य ने वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 1992 में सत्संग के जरिए महंत के संपर्क में आई थी महिला,विश्वास हासिल करने के बाद महंत ने कृष्ण भक्ति प्रचारक संघ की जिम्मेदारी दी गई थी। ट्रस्ट की 88 लाख रुपए की एफडी को खाते में ट्रांसफर कराकर और ट्रस्ट के जरूरी कागजात लेकर फरार हो गई। बैंक मैनेजर की मिली भगत होने की भी महंत ने आशंका जताई है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। स्वामी अनंताचार्य ने बताया कि गुजरात की रहने वालीं दमयंती बेन पटेल पत्नी चंपकभाई जो मूल रूप से गुजरात की रहने बाली है को कृष्ण भक्ति प्रचार संघ का कर्ताधर्ता बनाया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।