सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की है | दीपिका ने पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की तारीख और महीने का खुलासा किया उन्होंने लिखा- सितंबर 2024। दीपिका पादुकोण ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है। फिल्म अवॉर्ड बाफ्टा के दौरान दीपिका प्रेजेंटेटर के तौर पर पहुंची थीं। वहां वे अपना पेट छिपाती नजर आईं। दीपिका BAFTA सेरेमनी में प्रेजेंटर शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई शिमरी साड़ी पहनी थी। जिसकी काफी सारी फोटो वॉयरल हुई है | इस खबर पर अनिल कपूर, मनीष मल्होत्रा, मेधा शंकर, अंगद बेदी जैसे सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है। दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी, रणवीर और दीपिका की शादी को 5 साल पुरे हो चुके है | एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा था, बिल्कुल मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे। उनके पैरेंट्स बनने की खबर से फैंस बेहद एक्साइटेड है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।