राजस्थान पुलिस मुख्यालय CID क्राइम ब्रांच की टीम ने 35 हजार रुपए के इनामी बदमाश गोपाल निठारवाल को दबोचा
(India) राजस्थान पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम को 35 हजार रुपए के इनामी बदमाश गोपाल निठारवाल को पकड़ने में सफलता मिली है | पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश गोपाल निठारवाल चोरी के मामले में जैसलमेर जिले के थाना पोकरण में 25 हजार रुपए और नागौर के मेड़ता थाना इलाके में हुई लूट के मामले में 1 हजार रुपए का इनामी बदमाश है | इन दोनों प्रकरणों में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था | पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश गोपाल निठारवाल के खिलाफ फुलेरा, जोबनेर, दूदू, सांभर लेक, नावा, मेड़ता सिटी, मकराना, कोतवाली, मदनगंज , किशनगढ़ समेत अन्य पुलिस थानों में गंभीर अपराधों के 32 आपराधिक प्रकरण दर्ज है | पुलिस की मानें तो क्राइम ब्रांच और एजीटीएफ टीमों को आरोपी के सांभर लेक थाना इलाके में होने की पुख्ता सूचना मिली थी | जिसके चलते पुलिस टीमों ने मौके पर घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।