प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अनंत और राधिका पहली बार अपने दादाजी धीरूभाई अंबानी के जन्मस्थान चोरवाड पहुंचे
(India) हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका, अपनी दादी कोकिलाबेन अंबानी के साथ अपने दादाजी के जन्मस्थान चोरवाड पहुंचे। प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अनंत और राधिका पहली बार अपने दादाजी धीरूभाई अंबानी के गांव गए हैं। इस अवसर पर तीनों ने मिलकर झुंड भवानी माताजी मंदिर के दर्शन किए। इस ख़ुशी के मौक़े पर परिवार ने चोरवाड में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग के लिए डिनर प्रोग्राम का भी आयोजन किया, जहां लोगों को सामूहिक भोज कराया गया। इस समारोह को विशेष बनाने लिए भोज के बाद अंबानी परिवार ने अनंत-राधिका की शादी से पहले जश्न मनाने के लिए लोक डायरा का कार्यक्रम रखा। ये गुजराती पारंपरिक संगीत का कार्यक्रम होता है, जिस में कलाकार लोकगीत गाते हैं। इस मौके पर अनंत अंबानी ने लोगों से कहा, 'मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं, ये मेरे दादा का गांव है। आप सभी मुझे और राधिका और मेरे पूरे परिवार को आशीर्वाद दें। चोरवाड़ मेरे दादाजी का जन्मस्थान है। रिलायंस में सब कुछ यहीं से आया है। अनंत ने कहा कि एक विचार मेरे मन में है, जैसे एक धीरूभाई एक आंगन से उठे। वैसे ही 10 धीरूभाई इस गांव से खड़े होने चाहिए। यहां जो बच्चे हैं, वे साहस रखें और आगे बढ़ें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।