(India)
अलवर में कैरवा जाट गांव के चौराहे के पास एक व्यक्ति ने सरेराह महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी | जिससे महिला 90 प्रतिशत झुलस गई | पुलिस ने आरोपी दिनेश जाटव को हिरासत में ले लिया है | इस दर्दनाक घटना के दौरान महिला आग में झुलसती रही | लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास तक नहीं किया | बल्कि लोग महिला का वीडियो बनाने में लगे रहे | जिसके बाद गांव में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल कालूराम ने महिला के कपड़ों में लगी आग पर काबू पाया और उसे अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया | यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया | फिलहाल महिला के पति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।