NEET की तैयारी कर रही छात्रा का कोटा से अपहरण कर,बदमाशों ने लड़की के पिता के वॉट्सऐप पर नंबर दी जानकारी
(India) कोटा में कोचिंग छात्रा के लापता होने के बाद उसके अपहरण होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिटी एसपी अमृता दुहन ने अपहरण केस की गुत्थी सुलझाने के लिए टीम में गठित की। जानकारी के मुताबिक कोचिंग छात्रा के पिता के पास व्हाट्सएप पर कोचिंग छात्रा को बंधक बनाकर रखे गए फोटोग्राफ और 30 लाख रुपए की डिमांड वाले मैसेज भेजे गए। पैसा नहीं देने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी गई। घबराए पिता ने कोटा में पुलिस से संपर्क साधा इसके बाद से सिटी एसपी ने कैस को सुलझाने के लिए टीम में गठित की। शुरुआती दौर में पुलिस के हाथ की अहम सुराग लगे हैं। पुलिस इस अपहरण केस के हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द कैस को सुलझा लिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।