(India)
जयपुर के परकोटे इलाके में देर रात चाकूबाजी की घटना के बाद तनाव फैल गया। घटना चौगान स्टेडियम के पास गोविंद नगर की है । जहां देर रात स्कूटी और कार की टक्कर के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कार सवार मेजर रविंद्र प्रताप सिंह ने स्कूटी सवार युवक हितेश सैनी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के हमले के बाद हितेश घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हितेश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया । वहीं पुलिस कार सवार रविंद्र प्रताप सिंह को पकड़कर थाने ले गई। इलाके में फैले तनाव को देखते हुए फिलहाल मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर समझाइश के प्रयास किए जा रहे है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।