(India)
यूपी के बुलन्दशहर में पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है | सिकान्द्राबाद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया | जब वह एक रिक्शे वाले को रौब गांठकर धमका रहा था पूछताछ करने पर पहले तो आरोपी, पुलिस को गुमराह करता रहा | लेकिन बाद में इसने अपना पता गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव कैथल निवासी बताया | पुलिस से मिली जानकारी में आरोपी ब्रजपाल खाकी वर्दी और पहचान पत्र से लोगो पर रौब दिखाया करता था | पुलिस ने आरोपी से फर्जी आधार कार्ड,दरोगा की वर्दी ,फर्जी पहचान पत्र और मोबाइल बरामद किया हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।