धौलपुर जिला पुलिस, दो राज्यों के मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश राजवीर उर्फ रज्जो गैंग के बीच मुठभेड़ हुई
(Dhaulpur, Dhaulpur) धौलपुर जिले की पुलिस की दो राज्यों के मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश राजवीर उर्फ रज्जो गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की क्यूआरटी और डीएसटी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश राजवीर गोली लगने से घायल हो गया | बदमाश के जांघ में गोली लगने के बाद भी वह अपने अन्य साथियो के साथ भागने लगा तो पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। जबकि दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घायल बदमाश राजवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका पुलिस के सख्त पहरे में उपचार चल रहा हैं.45 हजार रूपये का इनामी बदमाश राजवीर टॉप टेन में तीसरे नबंर पर है। बदमाश राजवीर पर राजस्थान की धौलपुर पुलिस की और 25 हजार और उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस की और 20 हजार रूपये का इनाम घोषित हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।