(India)
एसीबी डूंगरपुर ने बिलड़ी के भू-अभिलेख निरीक्षक को 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भू-अभिलेख निरीक्षक ने नामांतरण खोलने की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। 25 हजार में समझौता हुआ। एसीबी की टीम पटवारी के घर और उसके ठिकानों पर जांच कर रही है। एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश महारड़ा ने बताया की एसीबी की डूंगरपुर इकाई को शिकायत मिली थी की बिलड़ी का भू-अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल नामांतरण खोलने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक रणवीर सिंह के निर्देशन में डूंगरपुर इकाई के डीएसपी रतनसिंह राजपुरोहित ने शिकायत का सत्यापन करवाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।