तीन नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
(India) सुप्रीम कोर्ट भारतीय आपराधिक कानूनों में व्यापक बदलाव वाले तीन नए कानूनों को चुनौती देने वाली याचिका में अहम सुनवाई करेगा। पुराने कानूनों में कई कमियों की वजह से आपराधिक कानूनों में बदलाव की मांग की जाती रही है। जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच इस मामले की सुनवाई कर सकती है। लोकसभा ने पिछले साल 21 दिसंबर को तीन प्रमुख कानूनों - भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक को पारित किया था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।