(India)
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान जारी,आज राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बृजभूषण शरण सिंह के बेटे समेत 4 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला होगा । सुबह 11 बजे तक यानी 4 घंटे में 27.76 % वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा बाराबंकी में 30.60% और सबसे कम गोंडा में 22.1 1% वोटिंग हुई। महोबा में देर रात ड्यूटी के दौरान CRPF जवान की मौत हो गई। महोबा और गोंडा में कई पोलिंग बूथों पर EVM खराब हो गई। यूपी में आज मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग जारी है। 144 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। 14 में 13 सीटों पर भाजपा और 1 (रायबरेली) कांग्रेस के पास है। 14 में से चार सीटें रिजर्व हैं। इन सीटों पर कुल 2.71 करोड़ वोटर्स हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।