मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए कर रहे है ताबड़तोड़ दौरे
(India) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए ताबड़तोड़ दौरे हो रहे है | बता दे की कल ही मुख्यमंत्री की नई दिल्ली में दो जनसभा हुईं...जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून पहुंचने पर मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की पूरे देश में इस समय मोदी जी की और भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। ऐसे में लोगों में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। सीएम धामी ने कहा की आज हर कोई लोकतंत्र के इस महायज्ञ में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी आहुति देने के लिए तैयार हैं | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली के चुनावी कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद आज उत्तराखंड पहुंचने पर | सचिवालय में चार धाम यात्रा | पेयजल आपूर्ति और विद्युत आपूर्ति को लेकर शासन के अधिकारियों की अहम बैठक की | जिसमें व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने और धामों में बिजली पानी आपूर्ति सुव्यवस्थित करने के लिए दिशा निर्देश दिए |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।