(India)
राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया । घटना वीकेआई के रोड नंबर 12 स्थित कंप्यूटर ई वेस्ट डंपिंग फैक्ट्री की है । जहां मंगलवार देर रात अचानक फैक्ट्री से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी । देखते ही देखते हवा के साथ तेजी से फैली आग ने फैक्ट्री में रखे कंप्यूटर पार्ट्स को चपेट में ले लिया । फैक्ट्री से कई फीट ऊंची आग की लपटे निकलने लगी । सूचना मिलने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया । लेकिन पूरी फैक्ट्री में फैली आग को बुझाने के लिए करीब दो दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आस पास के फायर स्टेशन से बुलानी पड़ी । फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फैक्ट्री की दीवारों को तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखे करोड़ों रुपए के कंप्यूटर पार्ट्स जलकर राख हो गए । प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है । फिलहाल मामले की जांच जारी है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।