करौली में मूक बधिर बालिका को जिंदा जलाने का मामला ,उपचार के दौरान हुई मौत
(India) राजस्थान के करौली जिले से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जिसने पूरे प्रदेश को फिर से शर्मसार कर दिया है। करौली के हिंडौन सिटी से खबर है, जहां टोडाभीम के दादनपुर गांव में रहने वाली मूक बधिर बालिका को जिंदा जलाने के मामले में लोगों का आक्रोश अभी थमा नहीं है | 11 दिन बाद भी आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है | परिजनों ने बालिका अंतिम संस्कार कर दिया | वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों से पकड़ने के लिए डीएसपी मुरारीलाल मीना को ज्ञापन सौंपा है | ज्ञापन के माध्यम से मृतका के पिता ने बताया कि 11 मई को अज्ञात बदमाशों ने उसकी बेटी को आग लगाकर जिंदा जला दिया और जली हुई अवस्था में घर से दूर छोड़कर चले गए | उपचार के दौरान बालिका ने सोमवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया | 11 दिन बाद भी मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है | जिसे लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने टोडाभीम डीएसपी को ज्ञापन सौंपा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।