प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे
(India) प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी में जनसभाएं करेंगे। इसके बाद पंजाब के गुरदासपुर और जालंधर में जनसभाएं करेंगे | हिमाचल प्रदेश में 1 जून को लोकसभा चुनाव और 6 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है | जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में धुंआधार प्रचार कर रही है | भाजपा के चुनावी प्रचार को तेज करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज हिमाचल आ रहे हैं | हिमाचल में पीएम मोदी आज दो जगहों पर रैलियों को संबोधित करेंगे | सबसे पहले प्रधानमंत्री सिरमौर जिले के नाहन में चौगान मैदान में रैली को संबोधित करते हुए शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए वोट मांगेगे | इसके बाद पीएम मोदी मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए मंडी के पड्डल मैदान में वोट मांगेगे | भाजपा ने प्रधानमंत्री के स्वागत और रैलियों को लेकर सारी तैयारियां कर ली है | भाजपा की ओर से पीएम की रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जाएगी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।