उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार से की मांग
(India) उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार से चारधाम यात्रा प्राधिकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है | गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया है कि सरकार ने यात्रा के शुभ अवसर को कुप्रबंधन के चलते समस्या में बदल दिया है | इस बार सरकारी कुप्रबंधन के चलते यात्रा के पहले पखवाड़े में ही यह शुभ अवसर समस्या में बदल गया है | यमुनोत्री यात्रा रूट पर प्रशासन को धारा 144 लागू करनी पड़ रही है | उन्होंने कहा कि यात्रा की मुश्किलों के बावजूद मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त है | इधर, यात्रा कुप्रबंधन के चलते देशभर में उत्तराखंड की छवि खराब हो रही है | गोदियाल ने कहा कि खुद उन्हें कई लोगों ने जगह-जगह फंसे होने की सूचना दी है | गोदियाल ने कहा कि यदि सरकार के पास यात्रा को पटरी पर लाने के लिए सक्षम लोग नहीं हैं तो सरकार तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाकर इसका समाधान निकाले |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।