लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए 8 राज्यों की 58 सीटों पर शनिवार को मतदान जारी
(India) लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए शनिवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर के लिए मतदान जारी है । सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं । इस चरण में बिहार की 8, हरियाणा की सभी 10, झारखंड की 4, दिल्लीव की सभी 7, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मूद-कश्मींर की एक सीट पर मतदान हो रहा है । इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । लोकसभा चुनाव के छठे चरण में भाजपा के संबलपुर सीट से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान , उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी और कांग्रेस से कन्हैया कुमार , सुल्तानपुर से भाजपा की मेनका गांधी , अनंतनाग-राजौरी से पीडीपी की महबूबा मुफ्ती , तमलुक से भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय , करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह सरीखे दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।