(India)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे एक छोटे जिले में 1 रैली करेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज हिमाचल के दौरे पर रहेंगे। वे कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन सभा करेंगे। खड़गे शिमला में जनसभा कर दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। हिमाचल प्रदेश में 1 जून को अंतिम चरण में मतदान होना है। राज्य में 4 लोकसभा सीटों के साथ-साथ 6 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस ने जोर-शोर से प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकों ने भी पहाड़ों का रुख कर लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।