पोर्श दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को 25 मई को गिरफ्तार किया
(India) महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्शे कार एक्सीडेंट मामले में रियल एस्टेट कारोबारीअग्रवाल परिवार चर्चा में है। अब इस मामले में एक नया चौंकाने वाला खुलासा हुआ है | पोर्श दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को 25 मई को गिरफ्तार किया | दादा सुरेंद्र अग्रवाल पर ड्राइवर के साथ मारपीट करने का आरोप है।दादा सुरेंद्र अग्रवाल पर ड्राइवर को धमकाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने ड्राइवर गंगाराम को धमकाया था और अपने बेटे विशाल अग्रवाल और बहू के साथ मिलकर उस पर यह बयान देने का दबाव बनाया था कि हादसे के वक्त कार वही चला रहा था सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा कि नाबालिग आरोपी के परिवार का आपराधिक इतिहास रहा है. परिवार का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड डॉन से होने का पता चला है | नाबालिग आरोपी के दादा और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन एक दूसरे से मिल चुके हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।