(India)
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने मेडिकल कंडीशन के आधार पर जमानत की अवधि 7 दिन और बढ़ाने की मांग की है। केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। केजरीवाल की 21 दिन की जमानत 1 जून को खत्म हो रही है। आम आदमी पार्टी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद का वजन 7 किलो कम हो गया है | साथ ही साथ उनका कीटोन लेवल बढ़ा हुआ है जो किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ईडी मामले में जेल जाने के 50 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद को जमानत दे दी थी। केजरीवाल 10 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।